Thursday, July 15, 2010


नारी जीवन की चितेरी मेहरुन्निसा परवेज
श्रीमती मेहरुन्निसा परवेज मानवीय संवेदनाओं की मार्मिके अभिव्यक्ति के लिए जानी जाती हैं। उनकी रचनाओं में महिलाओं और आदिवासियों की दयनीय स्थिति, गरीबी और शोषण की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।
मेहरुन्निसा जी के पूर्वज करीब सौ साल पहले पेशावर से हिन्दुस्तान आए थे। दादा अ?दुल हबीब खान लाँजी तहसील के बहेला गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। पिता अ?दुल हमीद खान बालाघाट में डिप्टी कलेक्टर और अम्मी मुगलिया खानदान की बेटी शहजादी बेगम एक कुशल गृहिणी रहीं।
श्रीमती परवेज के जन्म की कहानी भी दिलचस्प है। मां शहजादी बेगम प्रसव के लिए 10 दिसम्बर,1944 को बैलगाड़ी से गोंदिया (जो उस वक्त अविभाजित मध्यप्रदेश का हिस्सा था) जा रही थीं। बीच रास्ते में ही आम गांव नदी के किनारे मेहरुन्निसा ने जन्म लिया। वहीं से तुरंत पालकी द्वारा उन्हें बहेला गांव लाया गया। बचपन में अपने परिवेश से निर्भयता, उदारता और लगनशीलता के गुण अर्जित कर चुकी मेहरुन्निसा जी ने बस्तर कॉलेज से हिन्दी साहित्य में स्रातको?ार की उपाधि हासिल की और तभी से ही वे निरंतर उपन्यास एवं लघु कहानियां लिख रही है।
उनकी पहली कहानी 1963 में हिन्दी साप्ताहिक धर्मयुग में प्रकाशित हुई। राष्टÑीय-अन्तर्राष्टÑीय स्तर की अनेक पुरस्कारों से सम्मानित मेहरुन्निसा जी को भारत सरकार ने उनके असाधारण लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2005 में पद्मश्री अलंकरण से अलंकृत किया। इस तरह पद्मश्री सम्मान पाने वाली मध्य प्रदेश की वे पहली लेखिका बन गर्इं।
सन् 1978 में उनकी मुलाकात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भागीरथ प्रसाद से हुई। दोनों एक-दूसरे के व्यक्तित्व से इतने प्रभावित हुए, कि परिणय सूत्र में बंध गए। विवाह के बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया । लेकिन उनका बेटा समर 18 वर्ष की अल्प आयु में ही चल बसा। बेटे की आखिरी दिनों में मेहरुन्निसा जी के मन में मची सम्पूर्ण उथल-पुथल और स्मृतियों को उन्होंने समरांगण उपन्यास में चित्रित किया है। उनकी बेटी सिमाला प्रसाद रा%य पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।
15 से अधिक साहित्यिक कृतियों की लेखिका मेहरुन्निसा परवेज को ‘कोरजा’ उपन्यास पर वर्ष 1980 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय महाराजा वीरसिंह देव पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसी उपन्यास पर उ?ार प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ ने भी इन्हें सम्मानित किया । ‘आंखों की दहलीज’ ‘अकेला पलाश’, ‘पासंग’, ‘समरांगण’, ‘समर’, ‘लाल गुलाब’, ‘सोने का बेसर’, ‘उसका घर’ उनके प्रकाशित उपन्यास हैं। अतीत के टुकड़ों को जोड़कर उन्होंने बस्तर की कहानियां लिखीं। रतलाम के पास बसे बांछड़ा समुदाय की महिलाओं की वेदना पर उन्होंने शोध किया है। ‘म्हारा गोरी सी हथेली छाला पड़ गया म्हारोजी ’नामक पुस्तक में स्त्रियों की दशा का चित्रण किया है।
‘आदम और हव्वा’, ‘गलत पुरुष’ ‘टहनियों पर धूप’, ‘फाल्गुनी’ एवं ‘अम्मी’ उनके कहानी संग्रह है। उनकी कहानियां धर्मयुग, हिन्दुस्तान, सारिका आदि राष्टÑीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। कुछ कहानियां मध्य प्रदेश, दिल्ली, आगरा, केरल के शिक्षा मंडल विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं।
उनकी प्राय: सभी रचनाएं भारतीय भाषाओं में अनुदित हुई हैं। 1982-83 में उनके उपन्यास ‘उसका घर’, ‘आंखों की देहलीज’ कन्नड़ भाषा में प्रकाशित हुई है। पंजाब, मेरठ, जयपुर विश्वविद्यालयों में इनकी रचनाओं पर शोध कार्य
हुआ है। सन् 1995 में उनकी कहानियों ‘झूठन’, ‘सोने का बेसर’ और ‘फाल्गुनी’ पर दिल्ली दूरदर्शन ने धारावाहिक का निर्माण किया है। इसके अलावा मेहरुन्निसा जी स्वयं वेश्यावृ?िा पर ‘लाजो बिटिया’ 1997 में एवं निर्माण किया है।
वीरांगना रानी अवंतीबाई’ पर 1998 में धारावाहिक का निर्माण किया है।
वे सन् 1974 में बाल एवं परिवार कल्याण परियोजना, जिला बस्तर की अध्यक्ष रही हैं। आकाशवाणी सलाहकार समिति की सदस्य, 1977 में बस्तर जिले की ओर से समाज कल्याण परिषद मध्य प्रदेश की सदस्य नियुक्त हुईं तथा जिले की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं।
2003 में चरारे शरीफ की घटना पर मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें शांति पीठ मिशन में शामिल किया। 1975-78 तक श्रीमती मेहरुन्निसा परवेज रा%य बैंकिंग भर्ती बोर्ड की सदस्य रही हैं। 1993 से 1996 तक वे मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य तथा महू में अम्बेडकर शोध संस्थान की कार्यकारिणी की सदस्य रही हैं। वे महात्मा गांधी ट्रस्ट की न्यासी सदस्य भी हैं। उनकी रचनाओं के लिए उन्हें देश और विदेश में अनेक पुरस्कार व सम्मान मिले और उन्होंने लगभग पूरे यूरोप और रूस की साहित्यिक यात्राएं की हैं। आज भी मेहरुन्निसा जी बहुत सक्रिय हैं। उनकी रुचि लेखन के अलावा छोटी-छोटी फिल्में बनाने में हैं। बचपन में बेडमिंटन खिलाड़ी रहीं मेहरुन्निसा जी खेल में भी रुचि लेती हैं।
पुरस्कार व सम्मान :
1- 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अलंकरण।
2- 2003 में श्रेष्ठ पत्रिका समर के लिए रामेश्वर गुरु पुरस्कार ।
3- 1999 में राष्टÑभाषा स्वर्ण जयंती के अवसर पर हिन्दी भाषा और साहित्य के लिए लंदन में विश्व हिन्दी सम्मा।
4- 1995 में महात्मा गांधी के 125वीं जयंती पर रायपुर में सम्मानित।
5- 1995 में उ?ार प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण अलंकरण ।
6- 1980 में कोरजा उपन्यास पर उ?ार प्रदेश हिन्दी संस्थान एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय महाराजा वीरसिंह देव पुरस्कार।

3 comments:

  1. रोचक जानकारी
    मेहरूननिशा जी के बारे में अनछुए तथ्य पता चले

    ReplyDelete
  2. नमस्कार,
    हम सृजनलोक का एक मेहरुनिसा परवेज जी पर विशेषांक निकाल रहे हैं। उनपर एक आलेख तैयार कर दे सके ओ आभारी होऊंगा। संतोष श्रेयांस - संपादक - सृजनलोक, फ़ोन - 7654926060, ईमेल - srijanlok@gmail.com

    ReplyDelete