Monday, April 2, 2012

स्वयंसिद्धा मध्यप्रदेश महिला संदर्भ लोकार्पित



स्वयंसिद्धा मध्यप्रदेश महिला संदर्भ का लोकार्पण शनिवार 31 मार्च, 2012 को भोपाल स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, श्यामला हिल्स के राजीव गांधी सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच उपस्थित थी। इस पुस्तक में मध्यप्रदेश से जुड़ी वे महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने पुरुषार्थ के बल पर अपने-अपने क्षेत्रों में मुकाम हासिल की है। इनमें इतिहास को गौरवान्वित करने वाली रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और सुभद्रा कुमारी चौहान जैसी महिलाओं के साथ-साथ अपने संघर्ष के बल पर राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली महिलाएंं भी शामिल हैं। इसके अलावा पंचायती राज, कला, पत्रकारिता, खेल, शिक्षा, संस्कृति, साहित्यक क्षेत्रों की महिलाओं का विवरण भी हैं। 

No comments:

Post a Comment