Friday, July 2, 2010


संगीत प्रेमी नीरजा बिरला

मध्य प्रदेश की बेटी नीरजा देश के एक सबसे बड़े और सबसे पुराने औद्योगिक घराने की बहू हैं। नीरजा का जन्म इंदौर के एक सुप्रसिद्ध औद्योगिक घराने में हुआ। उनके पिता उद्योगपति एस. के. कास्लीवाल टेक्सटाइल टायकून हैं। मात्र 18 साल की उम्र में 1989 में उनका विवाह बिरला परिवार के कुमार मंगलम (22) के साथ हो सम्पन्न हो गया। नीरजा की प्राथमिक शिक्षा केरल में हुई। आम मध्यमवर्गी लड़की की तरह उसने भी बचपन में खूब मस्ती की। रेल के दूसरे दर्जे और बस में सफर किया। लेकिन एक बड़े औद्योग घराने में विवाह होने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। सामाजिक सरोकारों और मूल्यों से उनका सीधा बास्ता हो गया। अपने ससुर आदित्य बिरला से उन्होंने सीखा कि सारे बकाया कामों को निपटाने के बाद ही अन्य मनोरंजन पर ध्यान देना चाहिए। दो पुत्री अनन्याश्री, अद्वैतिशा और एक पुत्र आर्यमान विक्रम की मां नीरजा ने अपने बच्चों की परवरिश भी इन्हीं मूल्य और संस्कारों के अनुरुप किया। उनके मन में यह बात कभी आने ही नहीं किया कि वह बड़े औद्योगिक घराने के बचे हैं।
नीरजा परिवार की सभी उ?ारदायित्व को संभालने के साथ एक महत्वपूर्ण काम यह किया कि उन्होंने बिरला परिवार को संगीत प्रेमी बना दिया। पति कुमारमंगलम और बेटा आर्यमान दोनों को उसने अच्छा गायक बना दिया। नीरजा बिरला का पूरा परिवार एक साथ बैठकर संगीत सुनता है, वह कहती हैं कि संगीत में वह अलौकिक आनंद है, जो थकान तो मिटाता ही है साथ ही मनुष्य को अध्यात्म की ऊंचाई तक ले जाता है। नीरजा ने संगीत का अत्यधिक मौलिक उपयोग कर संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश परिवार को दिया। उन्होंने संगीत अकादमी के सहयोग से रामायण पर लघु नृत्य नाटिक ा तैयार की, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। यह नाटिका के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि मनुष्य को सदा अच्छे कर्म ही करने चाहिए। नीरजा का संगीत प्रेम सिर्फ भारतीय संगीत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह रॉक, जाज की भी प्रशंसक हैं। अपने साथ-साथ वह पूरे परिवार को संगीत सुनने के लिए प्रेरित क रती हैं। बिलट्स और आरडी वर्मन उनके पसंदीदा संगीतकार है।
खाली समय में वे वाद्ययंत्रों पर भी हाथ आजमाती हैं। संतूर उनके प्रिय वाद्ययंत्र है। उन्होंने पियानो, सितार जैसे साजों पर भी हाथ साफ किया है। उनकी दिलचस्पी नृत्यकला और गार्डनिंग में भी है।

1 comment:

  1. जानकारी एवं परिचय का आभार.

    ReplyDelete